{"_id":"66bd200a3e21be3c2505c646","slug":"video-of-woman-being-operated-in-objectionable-condition-goes-viral-basti-news-c-207-1-bst1001-122157-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आपत्तिजनक हाल में महिला का ऑपरेशन करते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आपत्तिजनक हाल में महिला का ऑपरेशन करते हुए वीडियो वायरल
Thu, 15 Aug 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल की ओटी में महिला का किया जा रहा ऑपरेशन
प्रकरण सीएमओ के संज्ञान में पहुंचा, जांच के लिए गठित हुई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक महिला का आपत्तिजनक हालत में ऑपरेशन करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह दृश्य कोतवाली क्षेत्र के हरदिया के पास एक निजी अस्पताल के ओटी की बताई जा रही है। इसमेंअप्रेन पहने एक युवक महिला का ऑपरेशन करते हुए देखा जा रहा है। ओटी के अंदर का यह वीडियो सार्वजनिक होने के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रकरण सीएमओ डॉ. आरएस दुबे के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच टीम गठित कर दी है।
बुधवार को एक निजी अस्पताल की ओटी में महिला का ऑपरेशन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तैर रहा है। इसमें एक कक्ष में अप्रेन पहने युवक महिला को अर्धनग्न कर पेट का ऑपरेशन करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में ऑपरेशन के समय अन्य कोई पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
सीएमओ ने बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो की छानबीन शुरू करा दी गई है। वायरल वीडियो कहां की है, इसकी तस्दीक कराई जा रही है। यदि संदेह सही हुआ तो ऑपरेशन करने वाले युवक की भी छानबीन की जाएगी। जिस भी स्तर से लापरवाही उजागर होगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मामला सही पाया गया तो संबंधित अस्पताल का पंजीयन रद्द करने पर विचार किया जा सकता है। जांच टीम में जिला प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार व डाॅ. एसबी सिंह शामिल हैं।