{"_id":"686ad9573dffcc61d501ca64","slug":"video-of-sword-fight-during-muharram-procession-goes-viral-uproar-basti-news-c-7-1-gkp1039-994825-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुहर्रम के जुलूस के दौरान तलवारबाजी का वीडियो वायरल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुहर्रम के जुलूस के दौरान तलवारबाजी का वीडियो वायरल, हंगामा
Mon, 07 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
- मंदिर के सामने फिलीस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने और आपत्तिजनक खाद्य सामग्री फेंकने का भी आरोप
- मौके पर पुलिस तैनात, हिंदू संगठनों ने दी तहरीर
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान मंदिर के पास तलवार लहराने और आपत्तिजनक खाद्य सामग्री फेंके जाने का वीडियो वायरल होने पर रविवार को देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वीडियो में दिख रहे कृत्य पर आक्रोश जताते हुए रामलीला मैदान के पास प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए रामलीला मैदान के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विश्व हिंदू महासंघ बभनान के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ पिंटू गुप्ता ने दर्जनों समर्थकों के साथ गौर थानाध्यक्ष को इस संबंध में तहरीर दी है। वायरल वीडियो का हवाला देते हुए तहरीर में कहा है कि शाम के चार-पांच बजे ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने प्राचीन काली मंदिर के सामने तलवारबाजी की। आरोप है कि जुलूस में शामिल लोगों ने फिलीस्तीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
सुनील का दावा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जुलूस जब रामलीला मैदान के निकट शिवमंदिर के पास पहुंचा तो अराजकतत्वों ने मंदिर परिसर में आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ फेंक दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर हिंदू सगठनों के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के पास देर रात तक हंगामा किया। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मौके पर पुलिस के चार जवान तैनात कर दिए गए हैं। गौर थानाध्यक्ष प्रभाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट
तलवारबाजी करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंदिर के समीप आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ फेंकने की भी जांच कराई जा रही है। कैमरों को खंगाला जाएगा। पुष्टि होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
- संजय सिंह, सीओ हर्रैया