{"_id":"661997047bcee1917c0f02a5","slug":"victim-of-assault-found-with-sp-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114846-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसपी से मिली मारपीट की पीड़िता, केस दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसपी से मिली मारपीट की पीड़िता, केस दर्ज कराने की मांग
Sat, 13 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गांव में मारपीट के छह दिन बाद भी केस दर्ज नहीं हो पाया है। पीड़िता ने एसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है ।
पिपरपाती मुस्तहक गांव की प्रीती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि परिवार के सभी लोग घर पर बेटी आकृति का जन्मदिन मना रहे थे। इसमें गांव के लोग भी आमंत्रित थे। अचानक पड़ोसी शिवम कार्यक्रम में बगैर निमंत्रण के आकर विवाद करने लगा। किसी तरह उसे वापस भेज दिया गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।
छह अप्रैल को धर्मदेव, चंद्रावती एवं शिवम आदि शाम को चार बजे लाठी-डंडे से लैस होकर घर के अंदर घुस कर मारपीट की। इससे उसे व पति अरविंद को काफी चोट आई। बीच-बचाव करने आई कंचन की भी पिटाई। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर आरोपियों पर केस दर्ज कराया जाएगा। संवाद