फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vegetables become expensive amid gas shortage

Basti News: गैस की किल्लत के बीच सब्जी महंगी

Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vegetables become expensive amid gas shortage
- हरी मिर्च और कटहल 60 से 80 रुपये किलो बिक रही
विज्ञापन




- बाहर से आने वाली सब्जियां हुई महंगी, व्यापारी भी परेशान
- बाजार पर पड़ने लगा है पेट्रोल व डीजल की कमी का असर







बस्ती। पश्चिमी संघर्ष के चलते डीजल-पेट्रोल का असर अब सब्जी बाजार पर भी पड़ने लगा है। कई सब्जियां महंगी हो गई हैं। इसमें हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, आलू और प्याज अभी स्थिर है। इससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।



पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों मारामारी जैसे हालत दिखे हैं। इधर, सब्जी बाजार पर भी असर दिखा है। गांधीनगर, कंपनीबाग, हथियागढ़ के साथ कस्बे के बाजारों में सब्जी की आवक कम दिखी। व्यापारियों के अनुसार, जो सब्जी रोजाना आती थी, उसमें एक से दो दिन ब्रेक दिख रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज बाजार से पिकअप से सब्जी कंपनीबाग आती है। इसमें कमी आई है। फूल गोभी, पत्तागोभी, तरोई और अन्य सब्जियों के दाम में उछाल देखा गया है। बताया गया कि आलू नौ से 12 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर 20 से 30 रुपये किलो, गाजर 16 से 20, प्याज 17 से 20, मिर्च हरी 60 से 80 रुपये किलो, अदरक 80 रुपये, लौकी 30 से 40 रुपये, कटहल 60 से 80, कद्दू 20 से 30, भिंडी 60 से 80, पत्तागोभी 12से 20, फूल गोभी 20 से 30, खीरा 15 से 20, सतपूतिया 80 से 100, नेनुआ 60 से 80, परवल 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। यह रेट कंपनीबाग सब्जी मंडी का है, जहां थोक के साथ फुटकर रेट में दिया जाता है। बताया गया कि नवरात्र समापन हुआ है, अब सब्जियों के दाम में बदलाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed