फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Varanasi defeated Meerut

वाराणसी ने मेरठ को हराकर जीता कबड्डी मुकाबला

Sat, 26 Oct 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Meerut
वाराणसी ने मेरठ को हराकर जीता कबड्डी मुकाबला
विज्ञापन

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय कीड़ा मैदान में हो रही राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में 16 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल खेले गए। फाइनल मैच वाराणसी और मेरठ की टीमों के मध्य हुआ। वाराणसी ने 25-48 से जीत हासिल की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी रहे।
पहला क्वार्टर फाइनल मुरादाबाद एवं गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने 01-20 से जीत दर्ज कराई। वाराणसी व बरेली के बीच हुए दूसरे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने 09-30 से जीत दर्ज की। अयोध्या व प्रयागराज टीमों के मुकाबले में अयोध्या ने 08-24 से शिकस्त दी। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में मेरठ ने विंध्याचल को 08-24 से पराजित किया। चार टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मैच हुए। वाराणसी और अयोध्या के बीच हुए पहले सेमीफाइनल मैच में वाराणसी 04-23 से विजयी रही। मेरठ बनाम गोरखपुर के बीच हुए दूसरे मुकाबले में मेरठ ने 08-24 से जीत दर्ज कराई। इसके बाद मेरठ और वाराणसी टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में वाराणसी विजेता और मेरठ उपविजेता बना। सांसद हरीश द्विवेदी ने विजेता टीम को 13 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 10400 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। राजेंद्र सिंह मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंह की ओर से विजेता टीम को 51 सौ रुपये और उपविजेता को 25 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह, काजू श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed