फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vande Bharat Express will go to Lucknow via Gonda on 21st and 22nd

Basti News: 21 और 22 को गोंडा के रास्ते लखनऊ जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Sat, 20 Jan 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express will go to Lucknow via Gonda on 21st and 22nd
बस्ती। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर व प्री नॉन इंटरलॉक कार्य व अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से मनकापुर के रास्ते अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। अब यह ट्रेन 21 और 22 जनवरी को गोरखपुर से बस्ती के रास्ते गोंडा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह बस्ती रेलवे स्टेशन से मनकापुर के रास्ते अयोध्या जंक्शन होते हुए प्रयागराज को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस व प्रयागराज से चलकर बस्ती आने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को 22 जनवरी तक प्रतापगढ़ जंक्शन के मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया है। मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तित होने से इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले श्रीराम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से बस्ती के रास्ते अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। इसी तरह बस्ती से प्रयागराज को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतापगढ़ जंक्शन के मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन तक चलने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को कुछ परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed