फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vandalism at Mukheshwar Nath Temple by miscreants; tension prevails.

Basti News: अराजक तत्वों ने मुक्षेश्वर नाथ मंदिर में की तोड़फोड़, तनाव

Mon, 15 Jun 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at Mukheshwar Nath Temple by miscreants; tension prevails.
लालगंज। थाना क्षेत्र के कुआनो मनोरमा संगम तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुक्षेश्वर नाथ में रविवार की शाम करीब 6:30 अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना की गई है। जिसकी लिखित तहरीर खखरा अमाना बाद गांव निवासी शिवकुमार गोस्वामी ने लालगंज पुलिस को देकर दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन

खखरा अमाना बाद गांव निवासी शिव कुमार गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने रविवार की शाम बाबा मुक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर पर पहुंच कर शिवलिंग और परिसर में स्थित अन्य छोटी मूर्तियों और पंखों को लाठी डंडों से तोड़ा गया है। जिसकी जानकारी होते ही मंंदिर परिसर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक और चौकी इंचार्ज लालगंज अनन्त कुमार मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालगंज विनय पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है जांच चल रही है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed