{"_id":"5e8f0a098ebc3e72bb688fb2","slug":"van-vibhag-ka-chhapa-basti-news-gkp347430174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध आरा मशीन पर वन विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध आरा मशीन पर वन विभाग का छापा
विज्ञापन
अवैध आरा मशीन पर वन विभाग का छापा
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर वन विभाग ने छापा मारकर सौ बोटा लकड़ी बरामद कर सीज कर दिया।
वन दरोगा मनीष कुमार को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित हो रही है। सूचना पाकर वन दरोगा, रेंजर अवधेश कुमार व वन संरक्षक आनंद प्रताप सिंह वहां पहुंचे और आरा मशीन अवैध रूप से संचालित होते पाया। आरा मशीन मालिक मटेरा निवासी अख्तर अली से पूछताछ की गई। अख्तर अली ने आरा मशीन संचालन की बात स्वीकारी। अधिकारियों ने मशीन पर मौजूद नीम व सागौन का सौ बोटा लकड़ी बरामद कर मशीन को सीज कर दिया। वन दरोगा ने बताया कि आरा मशीन को सीज कर सौ बोटा लकड़ी जब्त की गई है।