फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaccination started for prevention of lumpy disease

Basti News: लंपी रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू

Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vaccination started for prevention of lumpy disease
बस्ती। लंपी रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ रविवार से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा व सीवीओ डॉ. राजेश त्रिपाठी ने राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीवीओ ने बताया कि जिले में इस बार एक लाख 6 सौ डोज वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में टीमों का गठन किया गया है। जो डोर-टू-डोर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेगी। सभी 14 ब्लॉकों में करीब एक लाख 25 हजार 703 पशु हैं। इसमें सिर्फ गोवंशों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए डिप्टी सीवीओ को लगाया गया है। इस मौके पर डिप्टी सीवीओ डॉ. सीमा भारती, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. डीके चौधरी, डॉ. अजय वरुण, कौशल कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed