{"_id":"6127b57d8ebc3e0b044386f9","slug":"vaccination-of-7093-people-basti-news-gkp4068417105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 7,093 को लगा टीका, 8,500 रखा गया था लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 7,093 को लगा टीका, 8,500 रखा गया था लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 7,093 को लगा टीका, 8,500 रखा गया था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर 7,093 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीका लगाने का लक्ष्य 8,500 रखा गया था। वहीं महिला अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन नहीं पहुंची। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग बिना टीकाकरण के निराश होकर लौट गए।
महिला अस्पताल में 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरू होना था, लेकिन कोविशील्ड वैक्सीन नहीं मिली। लोग खड़े होकर इंतजार किए। बाद में कर्मियों ने बताया कि केवल को-वैक्सीन लगेगी। कोविशील्ड वैक्सीन नहीं है। वहीं जिला अस्पताल में 332 लोगों को कोविशील्ड व 50 लोगों को को-वैक्सीन की डोज दी गई। ओपेक चिकित्सालय कैली में 62 को कोविशील्ड व 20 को-वैक्सीन लगी। 17 सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन पर्याप्त न होने के चलते महिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं दी गई। शुक्रवार को वृहद टीकाकरण अभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया 10 हजार कोविशील्ड व 11 हजार को-वैक्सीन उपलब्ध है।