फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Urea shortage after DAP, farmers demonstrated

Basti News: डीएपी के बाद यूरिया का किल्लत, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Urea shortage after DAP, farmers demonstrated
सहकारी समिति पर यूरिया खाद केलिए प्रदर्शन करते किसान
किसानों के आक्रोश को देखते हुए देर शाम शुरू हुआ वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। ब्लाॅक के किसान डीएपी के बाद अब यूरिया खाद के किल्लत से जूझ रहे हैं। इसका लाभ व्यापारी उठा रहे हैं। यूरिया बाजार में खुलेआम 400 रुपये बोरी बेचा जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया।
कुदरहा एवं पिपरपाती साधन सहकारी समिति पर आठ दिनों से खाद उपलब्ध है। मगर, इसका वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे कालाबाजारी बढ़ गई है। वितरण में देरी से नाराज किसान शनिवार को समिति पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद देर शाम खाद का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान निर्धारित रेट से अधिक 300 रुपये प्रति बोरी किसानों से वसूल की गई।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के इस मनमानी से किसानों में खाद के लिए हाहाकार मचा है। अभी डीएपी की कमी से किसान उबर भी नहीं पाए थे कि यूरिया का संकट हो गया है। गायघाट, पिपरपाती सहित सभी समिति पर एक सप्ताह से ताला लटक रहा है। किसान यूरिया के लिए समितियाें का चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति कुदरहा पर पिछले आठ दिनो से यूरिया खाद डंप है। सचिव किसानों से बृहस्पतिवार से आधार कार्ड जमा कर रहे थे। शनिवार को भी जब खाद का वितरण नहीं हो पाया तब किसान आक्रोशित हो गए। मामला बिगड़ता देख देर शाम खाद का वितरण शुरू हुआ।न जब किसानों से 266 रुपये की जगह 300 रुपये प्रति बोरी वसूल किया जाने लगा तो लोगोें ने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed