फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Urea reaching the committees in less quantity, farmers are wandering from door to door

Basti News: समितियों पर कम पहुंच रहा यूरिया, दर-दर भटक रहे किसान

Wed, 31 Dec 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Urea reaching the committees in less quantity, farmers are wandering from door to door
हर्रैया। क्षेत्र के सहकारी समितियों पर यूरिया उर्वरक की कमी किसानों पर भारी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जब यूरिया की जरूरत अब कम किसानों को ही है।
विज्ञापन

अधिकांश किसानों ने खेतों में यूरिया का छिड़काव कर लिया है। शेष किसान यूरिया के लिए जब समितियों पर पहुंच रहे हैं तो सचिव का दो टूक जवाब मिल रहा है कि इस समय डिमांड के हिसाब से इसकी आवक नहीं है। कुछ जगहों पर निजी दुकानदार अधिक मूल्य पर यूरिया बेच रहे हैं।

क्षेत्र के उभाई, पुरैना, बड़ेरिया कुंवर, बड़हर, किशुनपुर सहित अधिकांश समितियों पर यूरिया उर्वरक पहुंचने से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है। मांग के सापेक्ष यूरिया की आपूर्ति नहीं होनी बताई जा रही है। साधन सहकारी समिति मझौवा बाबू में पिछले दस दिनों से यूरिया नहीं है। सहसराव में भी यूरिया नहीं है। किसान राम धनी यादव ने बताया कि उन्होंने बड़ेरिया समिति पर दो बोरी यूरिया 560 रूपये में खरीदी है। नारायनपर मिश्र के विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि समितियों पर 275 से 280 व निजी दुकानों पर 320 से 360 रुपये प्रति बोरी यूरिया बिक रही है। बताया कि दुकानदार जबरन यूरिया के साथ सल्फर व जिंक की पैकेट खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। खम्हारिया गंगाराम के जगनारायण भी खाद के लिए भटक रहे है। बताया कि वह उर्वरक के लिए मझौवा बाबू समिति पर गए मगर नहीं मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ सहकारिता राम प्रताप वर्मा ने बताया कि अधिकांश समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed