फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Managing Director inspected the area from the mill premises to the sugarcane plant.

Basti News: प्रबंध निदेशक ने मिल परिसर से गन्ना प्लांट तक का किया निरीक्षण

Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Managing Director inspected the area from the mill premises to the sugarcane plant.
बस्ती। चीनी मिल रुधौली के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा और सहायक महाप्रबंधक कॉरपोरेट असद शेख ने इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी के साथ मिल परिसर और गन्ना प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान पेराई सत्र की तैयारियों, मशीनरी से जुड़े कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। प्रबंध निदेशक ने सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने लकड़ा, आरदा, महुआरी, कामदा और बहादुरपुर गांवों में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। गन्ना प्लॉटों पर किसानों से संवाद कर शरदकालीन गन्ने की बोआई पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को सहफसली खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गन्ने के साथ लाही, गोभी, टमाटर, धनिया, पालक, मेथी, राजमा, बाकला, शलजम और चुकंदर जैसी फसलों की बोआई की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने किसानों से गुड़ाई, सिंचाई और निराई की जानकारी ली और आधुनिक कृषि विधियों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने गन्ने की 14201, 15023, 16202, 0118 और 13235 प्रजातियों की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बोआई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने गन्ना तौल केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र से संबंधित कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गन्ना केंद्रों से समय पर गन्ना उठान के लिए परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली गई।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। किसानों को अगेती प्रजातियों की बोआई के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक गन्ना अनिल शुक्ला और उप प्रबंधक गन्ना राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed