फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UPTSU team reached the women's hospital... inspected the delivery room

Basti News: महिला अस्पताल पहुंची यूपीटीएसयू टीम... प्रसव कक्ष का किया निरीक्षण

Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
UPTSU team reached the women's hospital... inspected the delivery room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने मंगलवार को उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट आईहेड (यूपीटीएसयू) टीम पहुंची। इस दौरान प्रसव कक्ष और ओटी की व्यवस्था जांची गई। महिला मरीज व प्रसूताओं से चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली गई।
टीम ने जननी सुरक्षा योजना, प्रसव कक्ष, पेयजल आदि की पड़ताल की। डाॅक्टर और नर्स से अलग-अलग बुलाकर योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया।
योजनाओं की फीडिंग समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जांच की गई। यूपीटीएसयू की दो सदस्यीय टीम के दोपहर बाद आने की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। सबकुछ व्यवस्थित किया जाने लगा। टीम की सदस्य डॉ. रागिनी शाह और अनुपमा सिंह सबसे पहले प्रसव कक्ष पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां इंगित 400 से अधिक बिंदुओं पर जानकारी लीं। आगजनी की घटना रोकने और फाइलों तथा भवन व साफ-सफाई आदि की भी जांच की। बेड और उपलब्ध सेवाओं को देखा। प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के भर्ती प्रक्रिया, मंत्रा एप पर फीडिंग आदि की जांच की। आपातकालीन खिड़की की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर रूम व ओटी का निरीक्षण किया। वार्ड में जाकर बिजली व्यवस्था, लाइन आदि को भी देखा। अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था देखी। इस पर मरीजों ने शिकायत करते हुए कहा कि एक ही आरओ है, वह भी कभी-कभी बंद रहता है। टीम ने जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेज भी चेक किए। शिशुओं के इलाज की व्यवस्था का मुआयना किया गया।

प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं की तस्दीक मरीजों से की गई। टीम के सदस्यों ने बताया कि यहां जो भी खामियां है, संसाधनों की कमी है या अन्य दिक्कतें हैं सभी की रिपोर्ट बना कर शासन को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed