फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   121 cooperative societies will open starting today.

Basti News: आज से खुलेगा 121 सहकारी समितियों का ताला .

Sat, 31 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
121 cooperative societies will open starting today.
सहकारी समिति के सचिव एआर कोआपरेटिव को धरना स्थगित करने का पत्र सौंपते हुए स्रोत विभाग
बस्ती। नियमित वेतन की मांग को लेकर 22 सितंबर से कार्य-बहिष्कार कर रहे सहकारी समितियों के सचिव और अन्य कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे। शासन स्तर से 20 नवंबर तक मांग पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है। इससे जिले की 121 प्रभावित सहकारी समितियों के खुलने और किसानों को खाद-बीज मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से लौटने के बाद कर्मचारियों के संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय ने लिखित ज्ञापन देकर धरना स्थगित करने की जानकारी दी। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से मांग पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सहकारिता मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने के बजाय फिलहाल स्थगित की गई है। शासन ने 20 नवंबर तक मांग पूरी करने का समय मांगा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें राज्य कोष से नियमित वेतन दिया जाए। इसके लिए भले ही मिलने वाले कमीशन से निर्धारित कटौती कर ली जाए। उन्होंने कहा कि तय समय में मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। गौरतलब है कि 22 सितंबर से सचिवों और कर्मचारियों के कार्य-बहिष्कार के चलते जिले की 121 सहकारी समितियों पर ताले लटक रहे थे। इससे किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शनिवार से समितियों के खुलने पर किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही सहकारिता विभाग के कामकाज में भी तेजी आएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed