फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar in private hospital over woman's death

महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

Tue, 22 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uproar in private hospital over woman's death
छावनी में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BASTI
महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी कस्बे में मंगलवार को एक निजी चिकित्सालय में महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिला को रक्तस्राव ज्यादा होने पर भर्ती कराया गया था। आरोप है कि परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर डॉक्टर से हाथापाई करते हुए पिटाई भी की। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर थाने पर ले गई है।
थाना क्षेत्र के अकला गांव निवासी सुशीला देवी (32) पत्नी जग्गीलाल को उपचार के लिए अस्पताल में मंगलवार को दिन में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सुशीला के दो बच्चे हैं। मृतक के भाई श्यामू निवासी भटपुरवा का कहना है कि सुशीला को रक्तस्राव होने पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने गर्भपात की सलाह दी। किसी तरह जेवर बेचकर बीस हजार देकर मंगलवार की सुबह भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

डॉक्टर ने तेरह हजार रुपये का खून भी चढ़ाने के लिए मंगवाया था। परिजनों का आरोप है कि रेफर के लिए परिजन बार-बार कहते रहे लेकिन चिकित्सक ने इलाज की गारंटी लेकर रोके रखा। आरोप है कि सुशीला की मौत से परिजन व गांव से आई महिलाओं ने डॉक्टर से हाथापाई करते हुए पिटाई भी की। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर थाना पर ले आई। थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed