फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Railway bridge construction speeds up, foundation ready

Basti News: रेलवे ब्रिज के निर्माण की बढ़ी रफ्तार, फाउंडेशन तैयार

Wed, 09 Sep 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Railway bridge construction speeds up, foundation ready
रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 198-बी पर चल रहा ओवरब्रिज का निर्माण संवाद
बस्ती। नई और पुरानी बस्ती को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम अब तेजी पकड़ने लगा है। सेतु निगम के हिस्से का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, रेलवे के हिस्से में फाउंडेशन तैयार होने के बाद अब पिलर खड़े करने का काम शुरू हो गया है। रेलवे लाइन के ऊपर पाइलिंग, गार्डर और छत निर्माण के लिए जून से समपार फाटक संख्या-198बी बंद है। रेलवे को पांच माह में अपना काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद फाटक खोलकर आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पांडेय बाजार और गांधीनगर बाजार के बीच रेलवे लाइन होने से नई और पुरानी बस्ती का संपर्क लंबे समय से प्रभावित है। दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना तैयार की गई थी। सेतु निगम की ओर से करीब एक साल पहले इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। 63.11 करोड़ रुपये की परियोजना को वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद पांडेय बाजार से रोडवेज तक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा। पुरानी बस्ती क्षेत्र सीधे मुख्य बाजार से जुड़ जाएगा। इससे करीब एक लाख से अधिक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के हिस्से का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले हिस्से का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए जून से फाटक बंद होने के कारण लोगों को घूमकर पुरानी बस्ती की ओर जाना पड़ रहा है। इसका असर पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर भी पड़ रहा है और वहां वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पूरी परियोजना मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
--------
पांच माह के लिए बंद किया गया फाटक
रेलवे के हिस्से में पाइलिंग, गार्डर और छत का काम होना है। निर्माण में देरी के बाद रेलवे प्रशासन ने काम तेज कराने के लिए कदम उठाए। सीपीआरओ की ओर से सख्ती के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने जिला प्रशासन से समपार फाटक बंद करने की अनुमति मांगी। समन्वय बैठक में जून से अक्तूबर तक पांच माह के लिए फाटक बंद रखने की अनुमति दी गई। रेलवे को इस अवधि में निर्माण कार्य पूरा कर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी होगी। काम पूरा होने के बाद फाटक खोलकर आवागमन बहाल किया जाएगा। यह क्रॉसिंग प्रमुख मार्ग पर होने के कारण यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
---
पुरानी बस्ती के कारोबार को भी मिलेगा फायदा
पुरानी बस्ती का प्रमुख बाजार पांडेय बाजार है। ब्रिज न होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन आसान होगा और कारोबार को भी फायदा मिलेगा।
- गौरव भारत, सराफा कारोबारी, पुरानी बस्ती।
------
पुरानी बस्ती हमेशा से नई बस्ती के बाजार से कटी हुई लगती थी। ओवरब्रिज बनने से दोनों क्षेत्र आपस में जुड़ जाएंगे। आवागमन बेहतर होने से लोगों को राहत मिलेगी।

-गिरधारीलाल साहू, कारोबारी, पुरानी बस्ती।
---
कोट
सेतु निगम के हिस्से का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब रेलवे की ओर से अपना हिस्सा पूरा कराया जा रहा है। तय समय में काम पूरा होने के बाद परियोजना को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-कमलेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, बस्ती।
कोट
संबंधित विभाग को पांच माह के भीतर काम पूरा करने के लिए कहा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद बंद फाटक को खोल दिया जाएगा और आवागमन शुरू हो जाएगा।
-सुमित कुमार, सीपीआरओ, पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed