{"_id":"6522f94e44e4cea2c105e3b6","slug":"uproar-in-opec-hospital-cali-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5511-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला मरीज को धक्का देने पर ओपेक हॉस्पिटल कैली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला मरीज को धक्का देने पर ओपेक हॉस्पिटल कैली में हंगामा
Mon, 09 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैली अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के धक्का देने से महिला मरीज के गिरने के बाद जुटी भीड़।
- हॉस्पिटल में मौजूद तीमारदारों ने भी गार्ड को पीटा
इलाज में लापरवाही से क्षुब्ध होकर मरीज घर ले जाते समय हुआ विवाद
- पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओपेक हाॅस्पिटल कैली में सुरक्षा गार्डों के महिला मरीज को धक्का देने के बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिला मरीज को जमीन पर पड़ा देख अस्पताल में मौजूद अन्य तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने गार्डों की भी पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंची गई और किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज के हर्दिया निवासी राम नाथ शुक्ला अपनी पत्नी राज कुमारी का इलाज कराने रविवार को ओपेक हॉस्पिटल कैली गए थे। पेट दर्द और पेशाब की समस्या के कारण डॉक्टर ने वहां उनकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया। मगर, ढंग से इलाज न होने व स्टाफ के लापरवाही बरतने से क्षुब्ध होकर शाम करीब चार बजे बिना डिस्चार्ज कराए राम नाथ शुक्ल को लेकर घर जाने लगे।
इस पर सुरक्षा गार्डों ने उन्हें वार्ड से ले जाने से रोक दिया। इसे लेकर गार्डों और तीमारदारों में तकरार होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अमित यादव नाम के एक गार्ड ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ीं। यह देख अस्पताल में मौजूद तमाम तीमारदारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि गार्डों को भी कुछ लोगों ने पीट दिया। मामला बढ़ने से पहले पुलिस पहुंच गई। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को समझ-बुझाकर शांत करा दिया गया। मरीज को डिस्चार्ज करवाकर घर भेज दिया गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।