फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP will be from March 11 those good days'

‘11 मार्च से आएंगे यूपी वालों के अच्छे दिन’

Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP will be from March 11 those good days'
कप्तानगंज (बस्ती)के जनसभा मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ भारत माता की जयकारा लगाते सांसद हरीश द्विवेदी व अन्य पदाधिकारी।
60 साल केंद्र में, 15 साल यूपी में सरकार चलाने वाले लोग प्रधानमंत्री मोदी से ढाई साल का हिसाब मांग रहे हैं। पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। सपा, कांग्रेस और बसपा वालों 11 मार्च की दोपहर बाद ही यूपी में लोगों के अच्छे दिन आ जाएंगे। भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश की सरकार बनाएगी। यह एलान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का है। वह सोमवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने 35 मिनट के भाषण में सबसे ज्यादा राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ढाई साल में ढाई लाख करोड़ यूपी को विभिन्न योजनाओं के लिए दिए हैं लेकिन भ्रष्टाचार के कारण साइकिल के पहिए में फंस गया। कप्तानगंज पहुंचते-पहुंचते हाथी ने पैर से रौंद दिया। इस दौरान उन्होंने कप्तानगंज से प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ला और हर्रैया प्रत्याशी अजय सिंह समेत भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। कहा कि 15 साल में उत्तर प्रदेश तबाह हो गया है। न बिजली मिल रही न ही शिक्षा, दवाएं भी सस्ती नहीं, सड़क, रोजगार समेत सभी आवश्यक सुविधाएं नदारद हैं। फिर भी सीएम कहते हैं कि काम बोलता है।
विज्ञापन

 
अमित शाह ने कहा कि यूपी में औसतन 23 महिलाओं से हर दिन रेप, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण, गुंडाराज, फिरौती, हत्याएं हो रही है। अपराध में यूपी नंबर एक पर है। ऐसे में यहां काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश कहते हैं कि सुधर गए हैं, तो अतीक अहमद, गायत्री प्रजापति, शिवपाल सिंह यादव जिन्हें दागी बनाकर निकाला उनका प्रचार क्यों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed