फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Nikay Chunav 2023 basti news update

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती में मतदान की रफ्तार धीमी, 11 बजे तक पड़े 20 प्रतिशत वोट

Thu, 11 May 2023 12:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 May 2023 12:11 PM IST
सार

सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से 11 बजे तक 19657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 20490 मतों में से 4131, नगर में 22429 मतों में से 3553, गनेशपुर में 19025 में 4566 डाले गए।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 basti news update
बस्ती निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत दोपहर 11 बजे तक औसत रहा। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर कुल 57386 यानी 20 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। नगर पंचायत गायघाट की रफ्तार दूसरे दो घंटे में भी सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत रही। जबकि नगर और नगर पालिका बस्ती 16-16 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे के बाद धूप तेज होने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार छोटी होती गई।
विज्ञापन


इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से 11 बजे तक 19657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 20490 मतों में से 4131, नगर में 22429 मतों में से 3553, गनेशपुर में 19025 में 4566 डाले गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी मतदान, यहां जानिए पल पल की अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 2792 और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से 11 बजे तक 4383 मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 4702, हर्रैया में 16041 में से 3859 और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 4642 मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से 11 बजे तक 5101 मत पड़े।

दूसरे दो घंटे में 11 बजे तक का मतदान

बस्ती में कुल- 57386, मत 20 प्रतिशत
  • नगर पालिका बस्ती, 19657, मत 16 प्रतिशत
  • नगर पंचायत बनकटी,4131, मत 20 प्रतिशत
  • नगर पंचायत नगर, 3553, मत 16 प्रतिशत
  • नगर पंचायत गनेशपुर, 4566, मत 24 प्रतिशत
  • नगर पंचायत गायघाट, 2792 ,मत 30 प्रतिशत
  • नगर पंचायत मुंडेरवा, 4383, मत 24 प्रतिशत
  • नगर पंचायत बभनान, 4702, मत 29 प्रतिशत
  • नगर पंचायत हर्रैया, 3859, मत 24 प्रतिशत
  • नगर पंचायत कप्तानगंज, 4642, मत 24 प्रतिशत
  • नगर पंचायत रुधौली, 5101, मत 26 प्रतिशत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed