UP Nikay Chunav 2023 Live: बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक
UP Municipal Election 2023 Live Updates: यूपी निकाय चुनाव में आज बस्ती मंडल में मतदान चल रहा है। बस्ती मंडल में तीन जिले बस्ती, संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर है।
लाइव अपडेट
बस्ती शहरियों को ग्रामीण मतदाताओं ने दिखाया आइना
इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।
इसी प्रकार गायघाट में 6048 यानी 65.3 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत 11019 59.7 प्रतिशत मत पड़े। नगर पंचायत बभनान में 10840 यानी 67.33 प्रतिशत, हर्रैया में 10058 यानी 62.7 प्रतिशत और कप्तानगंज में 10988 यानी 57.24 प्रतिशत मत पड़े। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 12444 यानी 62.88 प्रतिशत मत पड़े।
बस्ती जिले में शाम पांच बजे तक 52.59 मतदान
बस्ती जिले में शाम पांच बजे तक 52.59 मतदान हो गया है।संतकबीरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55.84 प्रतिशम मतदान
संतकबीरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55.84 मतदान हो गया है।बस्ती में सपा प्रत्याशी और भाजपा विधायक में हुई नोकझोंक,
बस्ती में तीन बजे तक 42.21 प्रतिशत हुआ मतदान
इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से तीन बजे तक 41454 यानी 34.39 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 9637, 47.033 प्रतिशत, नगर में 22429 मतोंं में से 8333/ 37.153 प्रतिशत, गनेशपुर में 19025 में 9291/48.836 प्रतिशत मत डाले गए।
इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 5272/ 56.921 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से तीन बजे तक 8555/ 46.351 प्रतिशत मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 8555/ 53.133 प्रतिशत, हर्रैया में 16041 में से 7885 /49.155 प्रतिशत और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 9596 मत /49.987 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से तीन बजे तक 10163/ 51.352 प्रतिशत मत पड़े।
महिलाओं का मतदान से प्रेरित गीत सुन उत्साहित हुए मतदाता
संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में उत्साह से लबरेज महिलाएं टोली बनाकर गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: संतकबीरनगर में महिलाओं का मतदान से प्रेरित गीत सुन उत्साहित हुए मतदाता, बूथों पर लगी भीड़
बस्ती में गायघाट नगर पंचायत में मतदान की रफ्तार सबसे तेज
इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से एक बजे तक 32737 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 7301 , नगर में 22429 मतोंं में से 6354 ,गनेशपुर में 19025 में 6536 डाले गए।
इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 4408 और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से 1 बजे तक 6590 मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 7377, हर्रैया में 16041 में से 6278 और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 7397 मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से 1 बजे तक 7996 मत पड़े।
सिद्धार्थनगर जिले में चल रहा मतदान
सिद्धार्थनगर जिले में दोपहर एक बजे तक 34.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर
बस्ती में एक बजे तक 33 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी, फोटो साझा करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की।यहां पढ़ें पूरी खबर: बस्ती जिले में पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, लोगों को किया प्रेरित