{"_id":"624ddb99e86dc104ba06926b","slug":"up-bord-exam-organised-basti-news-gkp4324563127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 36,715 तो इंटर में 829 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 36,715 तो इंटर में 829 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में 3,569 तो पचास ने छोड़ी इंटरमीडिएट की परीक्षा
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में हुई। 11वें दिन हाई स्कूल अंग्रेजी विषय में 40,284 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 36,715 ने परीक्षा दी 3,569 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटर व्यावसायिक विषय में 451 पंजीकृत थे 420 परीक्षार्थियों परीक्षा में शामिल हुए 32 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में 24 केंदों पर हुई इंटरमीडिएट कृषि विषय में 427 पंजीकृत में से 409 परीक्षा में शामिल हुए 18 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से11.15 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों के गेट पर चेक करने के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए शासन के निर्देश पर सख्ती बरती जा रही है। जिसके कारण लगभग रोज बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं। केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ा गया है। बुधवार को चार जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। डीआईओएस दल सिंगार यादव ने बताया कि सुबह हाईस्कूल की परीक्षा में लाल बहादुर इंटर कॉलेज मूसहा में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक छात्र को आंतरिक सचल दल ने नकल करते हुए पकड़ा। जबकि, श्याम कुमारी तिलक बहादुर बालिका इंटर कॉलेज गणेशपुर में भी एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया।
परीक्षा को सकुशल कराने के सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर संबधित विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। गौर के मुसहा केंद्र पर हुई घटना के अलावा परीक्षा सकुशल हो रही है। मुसहा के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
-डीएस यादव, डीआईओएस, बस्ती