{"_id":"699227a518f304ce09014b7e","slug":"up-board-question-papers-and-answer-sheets-have-reached-70-centres-distribution-will-be-completed-in-two-days-basti-news-c-207-1-bst1006-153282-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 70 केंद्रों पर पहुंची प्रश्नपत्र और काॅपियां, दो दिन में पूरा हो जाएगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 70 केंद्रों पर पहुंची प्रश्नपत्र और काॅपियां, दो दिन में पूरा हो जाएगा वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब पूरी हो चुकी है। 130 में से 70 केंद्रों पर प्रश्नपत्र और कॉपियां पहुंचा दी गई है। महाशिवरात्रि की छुट्टी की वजह से रविवार को इसका वितरण नहीं किया गया। सोमवार और मंगलवार को शेष 60 केंद्रों पर भी प्रश्नपत्र और कॉपियां पहुंचा दिए जाएंगे। जिन केंद्रों पर प्रश्नपत्र और कॉपियां पहुंचा दिए गए हैं उनकी निगरानी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से लाइव की जा रही है। विभाग ने अभी से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। केंद्रों को पूरी तरह सुरक्षा के घेरे में रखा जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा होगा। केंद्र के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले विद्यार्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिलाया जाएगा। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला शिक्षकों की ड्यूटी भी गेट पर लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में होगी। प्रत्येक कक्ष में दो निरीक्षक परीक्षा कराएंगे।
उन्हें परीक्षा ड्यूटी के दौरान मोबाइल लेकर कक्ष में रहना प्रतिबंधित किया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा के लाइव निगरानी की अलग व्यवस्था बनाई गई है। जिस केंद्र पर संदिग्ध गतिविधि दिखेगी कंट्रोल रूम प्रभारी इसकी सूचना स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लगाय अन्य अधिकारियों को सूचित करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच सचल दल भी गठित किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इस बार परीक्षा में शामिल होंगे 74158 विद्यार्थी
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 74158 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में 22 राजकीय विद्यालय, 70 सहायता प्राप्त विद्यालय और 309 वित्तविहीन विद्यालय संचालित है। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 39,944 है। इसमें बालक 19,014, बालिका 19,930 शामिल हैं। जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 34,214 है। इसमें बालक 16,568, बालिका 17,646 है। इन परीक्षार्थियों के लिए कुल 130 केंद्र बनाए गए हैं।
कोटबोर्ड परीक्षा की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी है। परीक्षा से एक दिन पहले 17 फरवरी तक शेष सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र और कॉपियां पहुंचा दी जाएंगी। सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं।
-संजय सिंह, डीआईओएस।