{"_id":"6400f0576ad65c53be0e5df4","slug":"up-board-2745-took-the-exam-323-remained-absent-basti-news-c-7-1-72797-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 2745 ने दी परीक्षा, 323 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 2745 ने दी परीक्षा, 323 रहे अनुपस्थित
Fri, 03 Mar 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल उर्दू और इंटरमीडिएट व्यावसायिक, इतिहास और कृषि विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 3068 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2745 ने परीक्षा दी, जबकि 323 अनुपस्थित रहे।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 152 केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में 59 केंद्रों पर हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा में 385 परीक्षार्थी शामिल हुए। 50 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर व्यावसायिक विषय में 471 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 52 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास, कृषि विषय की परीक्षा 117 केंद्रों पर 1889 ने दिया। जबकि 221 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र के गेट पर जांच करके परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर नजर रखे रहे। सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 08:00 बजे दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से शुरू हुई। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।