फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unity will lead to success on all fronts

Basti News: एकजुटता से मिलेगी हर मोर्चे पर सफलता

Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Unity will lead to success on all fronts
भारतीय कुर्मी महासभा के अधिवेशन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र पटेल।
बस्ती। कुर्मी समाज देश के विभिन्न हिस्सों में अपना बेहतर योगदान कर रहा है, किंतु वह बिखरा हुआ है। एकजुटता से ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक मोर्चों पर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

यह कहना है गुजरात के जूनागढ के जेके थिसिया का। वह शनिवार को भारतीय कुर्मी महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कुर्मी समाज के इतिहास, संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सरदार पटेल स्मारक संस्थान ‘कुर्मी बोर्डिंग’ में शुरू हुए अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चो पर व्यापक विमर्श कर निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र पटेल ने प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिलाध्यक्ष डॉ. वर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने महासभा के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि देश, प्रदेश में घटित सभी मुद्दों पर महासभा ने अपनी आवाज बुलन्द किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी चौधरी ने की।
सम्मेलन के पहले दिन आरके सिंह पटेल, विधायक डॉ. एचएन सिंह, वृजेश पटेल, ई. भगवान चौधरी, अंशु सिंह पटेल, गौरव सिंह पटेल, अंजुला पटेल, डॉ. कृष्णभान सिंह, छेदी सिंह पटेल, मानिक सिंह पटेल, रामरक्षा चौधरी, देवानंद, राजेश चौधरी आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर ओम प्रकाश चौधरी, डॉ. हनुमान प्रसाद चौधरी, शीतला पटेल, बद्री प्रसाद चौधरी, मस्तराम वर्मा, अरविंद चौधरी, केसी चौधरी, अजय चौधरी, भारत सिंह पटेल, प्रेमचंद्र चौधरी ‘पोरस’ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed