{"_id":"68c48c4e46d10d4ba10f29ca","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-parked-trolley-driver-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143770-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खड़ी ट्रॉली से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, चालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खड़ी ट्रॉली से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, चालक की गई जान
Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया (बस्ती)। बभनान रोड पर थान्हा खास गांव के सामने शुक्रवार को बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली टकरा गई। 45 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
घाटमपुर थाना पैकोलिया के महेश सोनी किसी कार्य से कस्बे में आए थे। लौटते समय शाम करीब 3:30 बजे थान्हा खास गांव के सामने महिला डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक एक दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी लोडेड ट्रॉली में पीछे से भिड़ गई। महेश के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद करीब 45 मिनट तक शव वहीं पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। उसके बाद पुलिस पहुंची। थोड़ी देर में एंबुलेंस आई लेकिन, व्यक्ति की मौत होने की जानकारी होने पर लौट गई।
विज्ञापन
दूसरी एंबुलेंस से शव को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।