फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Umar was murdered on suspicion of keeping evil eye on girl

Basti News: युवती पर बुरी नजर रखने के शक में की गई उमर की हत्या

Mon, 01 May 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Umar was murdered on suspicion of keeping evil eye on girl
बस्ती। मोहम्मद उमर का आरोपी नजीरू के घर आना-जाना था। नजीरू के परिवार वालों को संदेह था कि वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है। इसी संदेह में उसने हत्या की साजिश रची। शनिवार को साथ घूमने-टहलने के बहाने नजीरू मोहम्मद उमर को साथ लेकर घर से निकला था। सूत्रों के मुताबिक वहां से सवारी पकड़कर वे लोग कलवारी टांडा घाट के पास पहुंचे। कलवारी मुस्तहकम गांव के पास उसे बहाने से गेहूं के खेत में ले गए और गला रेतकर हत्या करके गायब हो गया। अभी पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि हत्या अकेले नजीरू ने की या उसके साथ कोई और भी था। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन काफी देर होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है और उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन इसकी अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार थानाक्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव से अपहृत 14 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर जिले के कलवारी थाने के कलवारी एहतमाली गांव से करीब 200 मीटर दूर गेहूं काटकर खाली हुए खेत में मिला। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चरवाहे ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। देरशाम तक शव की शिनाख्त खोरिया रघुवीर सिंह निवासी मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद अजीज के रूप में कर ली गई। मौके पर पहुंचे पथरा बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार राजभर ने बताया कि शनिवार को मोहम्म्द उमर के अपहृत किए जाने के संबंध में उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही नजीरू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसकी तभी से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed