फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound machine not made, proposal sent for new one

Basti News: नहीं बनी अल्ट्रासाउंड मशीन, नई का भेजा प्रस्ताव

Sat, 03 Oct 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine not made, proposal sent for new one
अल्ट्रासाउंड के लिए आई गर्भवती को वापस लौटना पड़ा संवाद
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो दिन की मशक्कत के बाद भी इंजीनियर मशीन को ठीक नहीं कर सका। अब अस्पताल प्रशासन ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोजाना करीब 350 से 400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें 40 से 50 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता था। एक सप्ताह से जांच सेवा ठप होने के कारण गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज या निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की दूरी और आने-जाने की परेशानी के चलते कई मरीज निजी केंद्रों पर जांच करा रहे हैं। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें करीब 800 से 900 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर में खराबी, पार्ट बदलने पर भी नहीं बनी मशीन : अस्पताल प्रशासन के अनुसार अल्ट्रासाउंड मशीन के सॉफ्टवेयर में खराबी आई है। इंजीनियर दो बार मशीन की जांच कर चुका है। इस दौरान दूसरी मशीन के कुछ पार्ट लगाकर भी उसे चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मशीन के लंबे समय से खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मशीन का सॉफ्टवेयर खराब है। इंजीनियर के प्रयास के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो सकी। नई मशीन के लिए इंडेंट भेज दिया गया है। जल्द मशीन उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

नई मशीन आने के बाद उसका सीएमओ कार्यालय में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed