फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UG NEET will be held on May 5 at 12 centers

Basti News: 12 केंद्रो पर पांच मई को होगी यूजी नीट

Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
UG NEET will be held on May 5 at 12 centers
प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीं, मजिस्ट्रेट तैनात किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नीट यूजी 2024 की परीक्षा पांच मई को 12 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सकुशल कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट कमलेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर आयोजित नीट परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से रिपोर्टिंग करनी होगी। दोपहर 1:30 बजे गेट बंद होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर व सरला इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता को बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में 6068 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षानकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था सुनिश्चि करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा इस बार ऑफलाइन होगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी एनटीए की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जन्मतिथि और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट यूजी के टेस्ट पैटर्न में चार विषय शामिल हैं। प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे। सेक्शन-ए में 35 प्रश्न होंगे। सेक्शन-बी में 15 प्रश्न होंगे। इन 15 प्रश्नों में से उम्मीदवार कोई भी 10 प्रश्न चुन सकते हैं। प्रश्नों की कुल संख्या व समय का उपयोग वही रहेगा। नीट यूजी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ निजी पारदर्शी वाटर बोतल, परीक्षा संबंधी दस्तावेज, फोटो चिपका हुआ एडमिट कार्ड, मूल वैध सरकारी पहचान पत्र, अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ही ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में एनटीए की ओर से एक अभ्यर्थियों को एक पेन दिया जाएगा, जिसे वह परीक्षा के बाद अपने साथ ले जा सकेंगे।


परीक्षा केंद्र में इन चीजों को ले जाने की मनाही
परीक्षा केंद्र में कोई भी लिखित पाठ्य सामग्री, ज्योमेट्री या पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लाग टेबल, ई पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्ल्यूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, वालेट, गोगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, एटीएम,क्रेडिट,डेबिट कार्ड, प्लास्टिक आईडी कार्ड, कोई भी रिमोट वाली चाबी, कोई भी घड़ी,स्मार्ट वाच या एनालाग, कैमरा, वाइटनर, धातु की कोई भी वस्तु या खाद्य पदार्थ अपने साथ परीक्षार्थी नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed