फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UCC should be implemented across the entire country: Himanta Biswa Sarma

यूसीसी पूरे देश में लागू होना चाहिए : हिमंत बिस्व सरमा

Mon, 19 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
UCC should be implemented across the entire country: Himanta Biswa Sarma
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के माता को श्रद्धांजलि देते असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा स्रो
बस्ती। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश में लागू होनी चाहिए। जब तक यूसीसी लागू नहीं होगा, तब तक मुस्लिम महिलाएं तकलीफ में रहेंगी। सभ्य समाज में एक व्यक्ति की तीन-चार शादियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने दावा किया कि सबसे ज्यादा मुस्लिम महिलाएं यूसीसी की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सरमा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम के प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के तेलियाजोत स्थित पैतृक निवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री ने 19 राज्यों में यूसीसी कानून लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यूसीसी पूरे देश में लागू होना चाहिए। यह सभी की सहमति से लागू होगा। उन्होंने दावा किया कि असम में एक लोकसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया था।
विज्ञापन


विपक्ष के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास महज पांच से 10 हजार लोगों की संख्या है। इन्हीं के जरिये दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास देशभर में बड़ी संख्या में लोग हैं। यदि हर जिले से लोग निकलने लगें तो विपक्ष की कोई तुलना नहीं रहेगी। पवन खेड़ा के नारे ''वोट चोर, गाड़ी छोड़'' पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता ने असम में दे दिया है। सत्ता परिवर्तन नेतागिरी और शोर से नहीं, बल्कि वोट से होता है। जो लोग दादागिरी से सत्ता परिवर्तन की सोचते हैं, उन्हें बांग्लादेश या नेपाल जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सभी को धैर्य रखने की जरूरत है। देश में अमन-चैन कायम रहेगा। भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास होगा और किसी को दुख नहीं पहुंचने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे। कोलकाता में हुए हादसे को उन्होंने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की सरकार ने स्थिति नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई है। सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed