फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two youths stopped as child thief

बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने युवक को घंटों रोके रखा बइ

Sat, 31 Aug 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths stopped as child thief
बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने दो युवकों को घंटों रोका
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। बच्चा चोरी की अफवाह लोगों के जहन से निकलने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके चलते निर्दोष लोग ग्रामीणों का निशाना बन रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव में सामने आया। रिश्तेदारी में जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ घंटों रोके रखा।
थाना क्षेत्र के बानपुर कोहलवा मार्ग स्थित पुल पर शुक्रवार की रात कुछ ग्रामीण बैठे थे। रात्रि करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक रामपुर की तरफ से आए जिन्हें ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों का शक उस समय दोहरा गया जब उन्होंने मोटर साइकिल की डिकी की तलाशी ली। जिसमें टॉफी, बिस्किट, तंदूरी रोटी मिली। ग्रामीणों ने गाड़ी से चाभी निकाल ली। युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। दोनों ने बताया कि वे बानपुर गांव के रामचईत्तर के यहां जा रहे हैं। ग्रामीणों ने फोन कर रामचईत्तर को बुलाया। मौके पर पहुंचे रामचईत्तर ने दोनों को रिश्तेदार बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed