{"_id":"5eb977538ebc3e9027450945","slug":"two-youths-died-in-an-accident-on-fourlane-basti-news-gkp350895549","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर हादसे में दो युवकों की मौत
कप्तानगंज (बस्ती)। दिल्ली से बाइक लेकर निकले दो युवकों की कप्तानगंज थाने के कटरी गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा जान से हादसा हुआ। उनकी पॉकेट से मिले आधार कार्ड से फैसल अब्बास (28) एवं सूरज कुमार (32) के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक आजमगढ़ जिले के मेहनगर ममराजीपुर निवासी अशफाक हुसैन का पुत्र फैसल दिल्ली की एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। उसके साथ बस्ती जिले के कलवारी थाने के बैड़ारी मुस्तहकम निवासी सूरज कुमार (32) पुत्र दयाराम पासवान भी काम करता था। लॉकडाउन के चलते दोनों का काम बंद हो गया था। घर आने का कोई प्रबंध न होने पर दोनों बाइक से निकले। सोमवार को दिन में एक बजे कप्तानगंज के कटरी के पास खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मजदूरों से भरा था साइड में खड़ा ट्रक
दिल्ली-हरियाणा से बिहार व कुशीनगर जिले के रहने वाले श्रमिकों को ट्रक पर बैठाकर पहुंचाने जा रहे चालक साइड में गाड़ी रोका। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से उसमें जा टकराई। गंभीर रूप से घायल फैसल व सूरज की जान नहीं बच सकी। ट्रक पर सवार मजदूरों को पुलिस ने दूसरों ट्रकों पर बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।