{"_id":"6ad29a5b5c833782cf006ae5","slug":"police-engaged-in-search-of-shooters-raided-several-places-basti-news-c-207-1-bst1011-169639-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस, कई जगह मारा छापान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस, कई जगह मारा छापान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। ब्लाॅक प्रमुख के पति हुए जानलेवा हमले के मामले में तमंचे से फायर करने वाले शूटरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें संदिग्ध ठिकानों पर छापा मार रही हैं। पुलिस का मानना है शूटरों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।
पुलिस थाना क्षेत्र के शूटरों की कुंडली भी निकाल रही है। साथ ही सर्विलांस टीम घटनास्थल से गुजरे राहगीरों के मोबाइल का भी लोकेशन ट्रेस कर रही है। सच्चाई पता करने के लिए पुलिस टीमें हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। कप्तानगंज ब्लॉक के प्रमुख पति भोला कुमार निषाद और घटना के मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख राम शंकर यादव के करीबी लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
पुलिस दोनों लोगों के करीबियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार मामले के पर्दाफाश के लिए कप्तानगंज पुलिस, एसओजी के साथ जिले के एक्सपर्ट भी लगाए गए हैं। घटना को लेकर डीआईजी और एसपी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस टीमें मामले का पर्दाफाश करने में जुटी हैं। ं