{"_id":"63a349894e9f6a4fa131bbd2","slug":"two-wanted-including-gangster-arrested-basti-news-gkp4617116132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गैंगस्टर सहित दो वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गैंगस्टर सहित दो वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
गैंगस्टर सहित दो वांछित गिरफ्तार
बस्ती। दो अलग-अलग थाने के दो वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती व महिला थाने की पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।
एसओ पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय के साथ थानाक्षेत्र के करुआ बाबा स्थान के पास से वांछित शेरू उर्फ मोहम्मद सलमान को पकड़ा। चोरी के विभिन्न मामलों में कोतवाली पुलिस ने उसे पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। मगर उसकी जमानत हो गई थी। तीन दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। उसकी विवेचना पुरानी बस्ती थाने की पुलिस कर रही थी।
वहीं, एक अन्य मामले में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन बैनामा कराने के मुकदमे में वांछित परशुरामपुर थाने के बनगवां निवासी संगपाल को हर्रैया पुलिस ने बुधवार को दोपहर महुघाट चौराहे से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राधा देवी निवासी रानीपुर छत्तर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर 19 जुलाई को हर्रैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के डर से वह फरार था। उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। कुर्की का नोटिस देने के बाद भी वह फरार था। गिरफ्तार संगपाल ने बताया कि वह रंजीत और बहादुर माध्यम से आधार कार्ड में नाम संशोधित कर जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराया था।