बस्ती: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने रोका तो घर के बाहर खुद को मारी गोली
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शिवकुमार युवती से मिलने की जिद लेकर उसके घर पहुंचा था। युवती के परिजनों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने घर के बाहर अपने असलहे से खुद को गोली मार ली।
विस्तार
हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा राय गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी शिवकुमार (30) पुत्र स्वर्गीय रामबूझारत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे। पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी। इस बात से युवक आहत बताया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शिवकुमार युवती से मिलने की जिद लेकर उसके घर पहुंचा था। युवती के परिजनों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने घर के बाहर अपने असलहे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।