फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two trucks collided on forelane, one driver injured

Basti News: फोरलेन पर दो ट्रकों में टक्कर, एक चालक घायल

Sat, 24 Jun 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided on forelane, one driver injured
बड़ेवन फ्लाईओवर पर दो ट्रक आमने सामने से ​​हुई टक्कर।
बस्ती। फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन के पास दो ट्रकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। छावनी थाना क्षेत्र के कुआं गांव के रहने वाले गुड्ड श्रीवास्तव ट्रक चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे गोरखपुर ट्रक लेकर जा रहे थे। बड़ेवन फ्लाई ओवर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में गुड्डु श्रीवास्तव(25 ) गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद घायल को ट्रक से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत लगातार बिगड़ने के कारण डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ललितकान्त यादव ने बताया कि ट्रक चालक के परिवार वालों को फोन के जरिये सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed