फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two tb patient found

Basti News: जेल में बुजुर्ग सहित दो टीबी के मरीज मिले

Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
two tb patient found
जेल में बुजुर्ग सहित दो टीबी के मरीज मिले
विज्ञापन

- बंदियों की स्क्रीनिंग में 102 में मिले थे खांसी के लक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला कारागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिवसीय टीबी व एचआईवी स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया गया। जांच में दो बंदी टीबी के व एक एचआईवी पॉजिटिव मिला। एक टीबी मरीज काफी बुजुर्ग हैं, जिनका एक बार टीबी के दवा का कोर्स पूरा हो चुका है।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कारागार के 12 बैरक में 800 से ज्यादा बंदियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। खांसी की शिकायत वाले 102 बंदियों को बलगम की जांच की सलाह दी गई। इनमें से सहमति लेकर टीबी क्लीनिक में 57 बंदियों के बलगम की जांच की गई, जिसमें से दो टीबी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि टीबी पॉजिटिव में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग है, जिसकी पहले भी टीबी की दवा हो चुकी है। दोबारा संक्रमण या कुपोषण के कारण वह पॉजिटिव हुए हैं। नमूना लखनऊ भेजकर यह जांच कराई जा रही है। तात्कालिक रूप से दोनों मरीज की दवा शुरू करा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एचआईवी पॉजिटिव मिला
बंदियों की जांच के लिए चलाए गए दो दिवसीय अभियान में 800 से ज्यादा बंदियों की एचआईवी जांच की गई। प्राथमिक जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद लैब में दोनों का कंफर्मेटरी टेस्ट किया गया तो एक की रिपोर्ट निगेटिव हो गई, जबकि दूसरे की पॉजिटिव है। एआरटी सेंटर से मरीज को दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed