{"_id":"58d5697c4f1c1be6211a3322","slug":"two-sweepers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में दो सफाई कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में दो सफाई कर्मी सस्पेंड
basti
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर।
रामनगर ब्लॉक में तैनात दो सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है। इसमें तुरकौलिया उर्फ करमहिया में तैनात माया देवी और ग्राम पंचायत बांकेचोर में तैनात दिनेश चंद्र के नाम शामिल हैं।
ब्लॉक कार्यालय के मुताबिक दोनों सफाई कर्मी अपनी तैनाती के गांव से बिना किसी पूर्व सूचना के काफी समय से गायब चल रहे थे। इसके चलते गांव में गंदगी के ढेर लग गए थे। एडीओ पंचायत रामचंदर वर्मा ने बताया कि माया देवी सितंबर 2016 से और दिनेश चंद्र 25 फरवरी 2017 से ही बिना किसी सूचना अथवा अवकाश के ही अपनी तैनाती स्थल से पलायित थे। गांववालों की बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। एडीओ पंचायत ने सभी सफाई कर्मियों को चेतावनी दी है कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन गांवों में सफाई कर्मी नहीं हैं वहां भी शीघ्र ही तैनाती करा दी जाएगी। दोनों निलंबित सफाई कर्मियों को निलंबन अवधि तक के लिए विकास खंड कार्यालय रामनगर से संबद्ध कर दिया गया है।
प्रधान ने मांगा सफाई कर्मी
महराजगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के लहिलवारा गांव की प्रधान शैल कुमारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और एडीओ पंचायत को पत्र देकर गांव में सफाई कर्मी तैनात करने की मांग की है। पत्र में प्रधान ने कहा है कि छह माह से गांव में एक भी सफाई कर्मी नहीं है, जिससे स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है। मौसम बदलने के साथ गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कराई जाए।