फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two stolen bikes recovered, one arrested

चोरी की दो बाइक बरामद,एक गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two stolen bikes recovered, one arrested
चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक की मदद से चुराई थी दोनों बाइक
लालगंज थाना व स्वॉट की टीम ने पकड़ा
बस्ती। लालगंज थाना, सर्विलांस व स्वॉट की संयुक्त टीम ने सोमवार को लालगंज कस्बे के कुआनो पुल के दक्षिणी छोर से चोरी की बाइक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा फरार हो गया। फरार आरोपी बनकटी पीएचसी में संविदा एंबुलेंस चालक बताया जा रहा है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया छतौरा निवासी परमानंद ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने यह बाइक संतकबीरनगर के धनघटा थाने के परसा निवासी नागेंद्र कुमार के साथ मिलकर 2016 में आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील के पास से चोरी की थी। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे। परमानंद ने पुलिस को बताया कि उसके साथी के पास भी चोरी की एक बाइक है, जिसे पुलिस ने परमानंद की निशानदेही पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बरामद की गई दूसरी बाइक लालगंज थानाक्षेत्र से चोरी की गई थी। धरपकड़ की भनक लगने के बाद से नागेंद्र फरार हो गसर। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लालगंज रोहित कुमार उपाध्याय, स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय, एसआई शशिकांत, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, स्वॉट के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, धीरज कुमार यादव, रविशंकर शाह, रवि प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
मुंडेरवा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को मुजहना चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास छह सौ ग्राम गांजा, छह मोबाइल फोन, की पैड एवं चार्जर बरामद किया गया। उप निरीक्षक नारायन लाल श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल राम सुरेश चौहान, कांस्टेबल अशोक यादव के साथ मुजहना चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों को तलाशी कर रहे थे। स्थानीय पुलिस का दावा है कि उपरोक्त व्यक्ति चोरी की मोबाइल एवं अन्य सामान को बेचने की नीयत से हाईवे से नरियाव से ओड़वारा जाने वाले मार्ग पर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा, किंतु पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। तलाशी में पकड़े गए रितेश चौधरी निवासी मुजहना के पास से सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed