फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two relatives fight over money transaction

Basti News: पैसे की लेनदेन में दो रिश्तेदारों में मारपीट

Fri, 10 Nov 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two relatives fight over money transaction
महराजगंज(बस्ती)। पैसे की लेनदेन में बुधवार की देर फोरलेन के तेनुआ गांव के निकट दो रिस्तेदारों में मारपीट हो गई। घटना देखकर आसपास के लोग जुट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के निकट बुधवार की देर शाम को दो बाइक सवार हर्रैया से बस्ती की तरफ जा रहे थे।अचानक दोनों रुककर आपस में कहासुनी करने लगे। कुछ ही देर में दोनों में मारपीट होने लगी। बचाव में आयी एक महिला को भी उन लोगों ने पीट दिया। यह देखकर आसपास के लोग जुट गये। पूछताछ में पता चला कि बाइक खरीदने को लेकर पांच हजार रुपये की लेनदेन हुई थी। मारपीट करने वालों में एक दुबौलिया थाना क्षेत्र के हरिवंश पुर का और दूसरा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के झुंगिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि आपसी विवाद हुआ था, किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed