{"_id":"60ad37fa8ebc3e6e7e646fdd","slug":"two-prize-thieves-arrested-jewels-worth-three-hundred-and-three-lakhs-recovered-basti-news-gkp3957921125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी चोर गिरफ्तार, पौने तीन लाख के जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इनामी चोर गिरफ्तार, पौने तीन लाख के जेवर बरामद
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने दो इनामी चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पौने तीन लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि चोरी की घटना में दोनों वांछित थे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग ख्वासबारी के पास से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। दोनों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बरामद गहने किस घटना से संबंधित हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सिकंदर पांडेय उर्फ रोहित पांडेय निवासी चंगेरा-मंगेरा थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर पुरानी बस्ती थाने का गैंगस्टर है। उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम एसपी स्तर से घोषित किया गया था। उसका साथी दिनेश उर्फ भल्लू निवासी संजय कालोनी (रेहरवा) थाना पुरानी बस्ती भी शातिर है और उसके खिलाफ भी पुरानी बस्ती थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि वे दिन में मोहल्लों में घूमकर इस बात का पता लगाते थे कि कौन मकान कितने दिनों से बंद है।
उसमें रहने वाले किस स्तर के लोग हैं। रेकी करने के बाद मौका पाते ही घर का ताला तोड़कर, खिड़की की ग्रिल उखाड़कर या छत के रास्ते घर में घुसकर वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के माल को बेचकर उसका हिस्सा आपस में बांट लेते थे। इनके कब्जे से सोने और चांदी की चेन, मंगलसूत्र समेत कुल बीस तरह के आभूषण बरामद किए गए हैं। दोनों का चोरी के मुकदमे में चालान करने के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोतवाली व पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुरानी बस्ती थाने से दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपित सिकंदर पांडेय के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपित दिनेश उर्फ भल्लू पर चोरी आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं।