फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two parties for ownership rights of buffalo

Basti News: भैंस के मालिकाना हक के लिए दो पक्ष आमने सामने दो पक्ष

Sun, 07 Apr 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two parties for ownership rights of buffalo
पुलिस ने लिया स्वास्थ्य विभाग का सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में एक रोचक मामला प्रकाश में आया है। अपने मालिक के घर से भाग कर दूसरे गांव में पहुंची भैंस को छुड़ाने के लिए दो पक्ष के लोग छावनी थाने मे माथापच्ची करते दिखे। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों गांव के प्रधान और उनके समर्थक अपने9अपने तर्क व सबूत देते रहे। दो घंटे तक माथापच्ची के बाद पशु-चिकित्सक बुला कर जांच की बात पर दोनों पक्ष सहमत हुए।
दो अप्रैल को चंद्रपलिया गांव निवासी शिवकुमारी देवी निषाद पत्नी आशाराम की एक भैंस ट्रैक्टर-ट्राॅली की तेज आवाज सुन कर दरवाजे से खूटा छुड़ा कर रात में भाग गई। उसे खोजते हुए गांव के चार-पांच लोग बगल के गांव छतौना पहुंचे और रेखा देवी निषाद पत्नी श्यामू के दरवाजे पर भैंस बंधी देखी। मांगने पर रेखा देवी ने यह कहकर देने से मना कर दिया कि नौ माह पहले उनकी भैंस उस समय गायब हो गई थी जब उसके पेट में तीन माह का पहला बच्चा था, जो अब घर लौट आई है। वहीं शिवकुमारी व परिजनों का कहना है कि उसकी भैंस पिछले दो साल से घर पर है। उसके एक पड़वा व एक पड़िया है। तीसरी बार फिर बच्चा देने वाली है। चाहे तो डाॅक्टर से जांच करवा ले।
विज्ञापन

दोनों पक्ष अपने गांव की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर एक-दूसरे को सुनने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। हंगामा बढ़ा तो पहले गांव में पीआरबी पुलिस फिर विक्रमजोत चौकी इंचार्ज रितेश सिंह और थानाध्यक्ष राजेश तिवारी दलबल के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर अगले दिन थाने पर बुलाया। दूसरे दिन दोनों पक्ष के लोग पुलिस का निर्णय जानने थाने पर पहुंचे। शनिवार दोपहर एक बार फिर दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग की उपस्थिति लगभग दो घंटे तक पंचायत हुई। उन्होंने बताया कि चंद्रपलिया की शिवकुमारी के अनुसार भैंस की उम्र 8 साल होगी और तीसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंसी है वहीं छतौना की रेखा देवी के अनुसार भैंस की उम्र 5 साल होगी जो दूसरा बच्चा देने वाली है। दोनों के अपने-अपने दावे हैं। चौकी इंचार्ज रितेश कुमार सिंह की देखरेख में पशु-चिकित्सक बुला भैंस की उम्र, उसके बच्चों की पुख्ता जानकारी के बाद भैंस असल मालिक को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed