{"_id":"635583104060ff10180fa4e5","slug":"two-motorcycles-collide-one-person-injured-basti-news-gkp455076865","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर डेइंडीहा बुजुर्ग के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के डेईडीहा पुलिस चौकी के अंतर्गत डेईडीहा बाजार में रविवार दोपहर 2:30 बजे के करीब दो बाइक आपस में भिड़ गई।
एक बाइक पर सवार सिकंदर (30) रमवापुर कला थाना कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। डेईडीहा चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ शर्मा ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।