{"_id":"696e7cf578bef6396501f4d4","slug":"two-more-cattle-died-the-reason-is-not-clear-basti-news-c-207-1-bst1005-151607-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो और गोवंश की मौत, कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो और गोवंश की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर बेलाड़ी गांव की एक गोशाला में सोमवार को भी दो और गोवंशों की मौत हो गई। साथ ही अभी कई अन्य गोवंशों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृत दोनों गोवंश का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें रिपोर्ट अस्पष्ट होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर, विशेषज्ञों की माने तो प्रारंभिक रिपोर्ट में ब्रेन में रक्तस्राव पाया गया है। हालांकि, विभाग अभी रिपोर्ट अस्पष्ट बता रहा है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. अरुण कुमार गुप्ता की देखरेख में दोनों मृत बछिया का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, सीवीओ का कहना है कि गोवंशों की मौत का सही कारण पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। रक्त और अन्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह गोशाला पूर्व विधायक स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह की है, जहां कुल 15 गोवंश थे, जिसमें से अब तक 11 की मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, गोशाला में एक गाय बीमार हुई तो पशु चिकित्सक को फोन किया गया।
आरोप है कि चिकित्सक ने खुद आने के बजाय फार्मासिस्ट के हाथों दवा भेज दी। इस दवा के सेवन के बाद गोवंशों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इससे शनिवार से लेकर सोमवार तक 11 गोवंशों की मौत हो गई है। सीवीओ ने बताया कि मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराते हुए शव को दफन करवा दिया गया है।