{"_id":"6aad8267a133eaf02d0aae24","slug":"two-kilograms-of-opium-and-cannabis-seized-on-the-jammu-tawi-express-basti-news-c-207-1-bst1001-167152-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में दो किलो अफीम और गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में दो किलो अफीम और गांजा बरामद
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे की नारकोटिक्स टास्क टीम, आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त चेकिंग अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में लावारिस हालत में मिले बैग से दो किलोग्राम अफीम और 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 47 हजार रुपये बताई जा रही है।
ट्रेन संख्या 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में नारकोटिक्स टास्क टीम के उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना और सहायक उप निरीक्षक रामानंद यादव के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गोरखपुर-बस्ती के बीच सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में एक बैग लावारिस हालत में दिखाई दिया।
टीम ने काफी देर तक बैग के स्वामी की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन किसी यात्री ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला। बैग से दो किलोग्राम अफीम और 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 47 हजार रुपये है। संभावना है कि मादक पदार्थों की यह खेप बिहार के रास्ते महानगरों में तस्करी के लिए भेजी जा रही थी। बरामदगी के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर मादक पदार्थों से भरा बैग जीआरपी बस्ती को सुपुर्द कर दिया गया।