फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kumud, Palak, and Priya triumph in the painting competition.

Basti News: चित्रकला प्रतियोगिता कुमुद, पलक व प्रिया ने मारी बाजी

Sun, 20 Sep 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kumud, Palak, and Priya triumph in the painting competition.
गौर। हर्रैया विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में शनिवार को विकसित भारत विषय पर ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।
विज्ञापन

तकनीकी अनुदेशक कार्यक्रम की समन्वयक ज्योति विश्वकर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ और सुंदर भारत, हरित भारत, शिक्षित भारत, अंतरिक्ष में भारत, डिजिटल एवं तकनीकी भारत, महिला सशक्तीकरण और समृद्ध किसान समेत विभिन्न विषयों पर पेंटिंग बनाई।
विज्ञापन

बच्चों ने स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छ सड़कें, हरियाली, कूड़ेदान और स्वच्छ नदियों को दर्शाया। हरित भारत की थीम में पेड़ों से घिरे शहर, सौर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को स्थान दिया। शिक्षित भारत में आधुनिक विद्यालय, पढ़ते बच्चे और डिजिटल शिक्षा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। अंतरिक्ष में भारत की थीम पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री, रॉकेट और चंद्रमा-मंगल मिशन को उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल एवं तकनीकी भारत के तहत एआई, रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी और डिजिटल इंडिया, जबकि महिला सशक्त भारत की थीम में वैज्ञानिक, डॉक्टर, सैनिक, खिलाड़ी और महिला नेतृत्व को चित्रित किया गया। समृद्ध किसान विषय पर आधुनिक खेती, ड्रोन, सिंचाई और खुशहाल किसान से जुड़े चित्र बनाए गए।
प्रतियोगिता के निर्णायक ग्राम प्रधान राम मूरत और ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार चौहान रहे। निर्णायक मंडल ने कक्षा सात की छात्रा कुमुद को प्रथम, कक्षा छह की पलक निषाद को द्वितीय और कक्षा सात की प्रिया को तृतीय स्थान दिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने सभी के प्रति आभार जताया। निर्णायक मंडल की ओर से विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अभिषेक कुमार यादव, राजेश कुमार चौधरी, अवंतिका उपाध्याय, अखतरून निशा, अनुपम पांडेय, राजपति, नीतीश, मयंक श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, डॉ. रामशंकर पांडेय और शीला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed