{"_id":"67d0892358cf7c70710f0fd8","slug":"two-head-constables-fight-in-police-station-ones-head-cracked-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133317-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: थाने में दो हेड कांस्टेबलों में मारपीट, एक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: थाने में दो हेड कांस्टेबलों में मारपीट, एक का सिर फटा
Wed, 12 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। सोमवार की रात पैकोलिया थाना का माहौल उस समय गर्म हो गया, जब दो हेड कांस्टेबल आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को गाली देने से शुरू हुआ विवाद बाद मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हेड कांस्टेबल भानू लाल का सिर फट गया और विजय प्रताप के पैर में गंभीर चोट आई है। हेड कांस्टेबल को लहूलुहान देखकर अन्य कर्मचारी घबरा गए। बीच-बचाव कराकर दोनों को रात 11:30 बजे सीएचसी गौर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एल्कोहलिक टेस्ट के लिए बस्ती रेफर कर दिया गया।
हालांकि, दोनों जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि दोनों ने किस बात पर विवाद किया और अन्य पूरे मामले पर प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेंद्र यादव से रिपोर्ट मांगी गई है। उसी अनुसार आगे कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।