फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two-day sports competition begins at Rajan International

Basti News: राजन इंटरनेशनल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two-day sports competition begins at Rajan International
बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती और सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करके किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओ ने मार्चपास्ट किया। पूर्व विधायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है। खेल के माध्यम से छात्र अपना जीवन संवार सकते हैं, और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इससे आपसी भाईचारा और मेल-मिलाप भी बढ़ता है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वाॅलीबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, साइकिल रेस, सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा। बच्चों का जलेबी रेस, गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा। कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। मौके पर प्रिंसिपल शानू एंटोनी, वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र यादव, गरिमा मिश्र, स्तुति मिश्र, स्मृति मिश्र एवं श्रीद्धि जायसवाल, पुनीता त्रिपाठी, शिक्षा, प्रमिला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, निशु उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed