{"_id":"5fef5cde8ebc3e3b6366f55f","slug":"two-crooks-arrested-basti-news-gkp379189646","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की बाइक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की बाइक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट कांड में शामिल अभियुक्त को स्वाट टीम व लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
दुकानदार की बाइक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बस्ती। लालगंज पुलिस ने स्वॉट और सर्विलांस टीम की मदद से 26 दिसंबर-2020 की रात करीब 12 बजे महुराएं तिराहे पर हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। लूट में शामिल तीन में से दो बदमाशों को शुक्रवार की सुबह करीब 10:45 बजे लालगंज थाने के भगतूपुर के पास से गिरफ्तार कर नकदी, लूटी गई दो बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए बदमाशों में विनोद कुमार यादव उर्फ भेजू निवासी ग्राम उंजी थाना दुबौलिया और सर्वदा नंद यादव निवासी रोवां गोवां थाना लालगंज शामिल हैं। तीसरा साथी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है। गिरोह का सरगना भेजू दुबौलिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध लूट, चोरी आदि के आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसने पूछताछ में 26 दिसंबर को महुराएं तिराहा थाना लालगंज की लूट की घटना को अंजाम देना कबूल किया, जिसमें शिवपुर महुराएं गांव के राम ललन चौरसिया से पांच हजार रुपये नकद, बाइक लूट लिए थे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
ऐसे हुई थी घटना
राम ललन चौरसिया की शहर के कंपनी बाग पुलिस चौकी से सटी पान की दुकान है। उस रात दुकान से घर जाते समय महुराएं तिराहे से लगभग 10-20 मीटर पहले उसकी बाइक को ओवरटेक कर बिना नंबर की बाइक से तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के लिए रोक लिया। रुकने पर जबरदस्ती उसकी बाइक व जेब में रखे पांच हजार रुपये छीनकर हथियांव की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक लालगंज ब्रह्मा गौड़, स्वॉट प्रभारी विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी कुदरहा योगेश सिंह, सर्विलांस प्रभारी जितेंद्र सिंह के अलावा सर्वेश नायक, जितेंद्र यादव सर्विलांस सेल, स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल मनिंद्र प्रताप चंद्र, रमेश गुप्ता, देवेंद्र निषाद के अलावा लालगंज थाने के आरक्षी अरविंद कुमार यादव, धन्नू कुमार यादव, रमेश चौहान, व्यास कुमार शामिल रहे।