फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bike riders injured in road accident

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल

Sat, 21 Dec 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in road accident
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे पर दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 7:45 बजे दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। ऐसे में एक बाइक उधर से गुजर रहे ट्रक के नीचे घुस गई। ट्रक चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। हादसे में जितेंद्र यादव (25) निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज और दूसरा बाइक सवार दुबौलिया क्षेत्र के उपाध्याय पुरवा के सूरज (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में सूरज नशे की हालत में था। जितेंद्र यादव की बाइक ट्रक के नीचे चली गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अभय सिंह ने बताया कि जितेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed